Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

CG BARKING पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा गिरोह "PowerX" का भंडाफोड़–कई आरोपी गिरफ्तार.....।


दिनांक 9 अप्रैल 2026 को महासमुंद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन सट्टा गिरोह “PowerX” का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक आरोपी महासमुंद का निवासी है, जबकि पांच आरोपी रायपुर के बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का एडमिन पैनल और मास्टर पैनल संचालित कर रहे थे।

ये लोग अकाउंट और लॉगिन आईडी डिस्ट्रीब्यूट कर सट्टा खिलाने का काम करते थे। आरोपी “Power X” नाम के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए सट्टा संचालित करते थे, जहां लिंक शेयर कर लोगों को सट्टा खेलने के लिए जोड़ा जाता था।

ग्रुप संचालन के लिए वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन — जिनमें iPhone, Vivo और Oppo शामिल हैं ऑनलाइन सट्टा से जुड़े चैट, ट्रांजेक्शन स्क्रीनशॉट और अहम डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं।

खास बात यह है कि PhonePe के माध्यम से हजारों से लेकर लाखों रुपये तक के संदिग्ध लेन-देन के प्रमाण भी पुलिस को मिले हैं। महासमुंद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत कार्रवाई की है। 
फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य संदिग्ध आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जांच लगातार जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications