सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत बागमाल्ला आमाकछार मे आज एक सनसनी खेज घटना सामने आया है जहा एक 35 वर्ष युवक ने महुवा पेड़ मे नग्न अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बुधराम नेती/पिता कृष्णो नेती 35 वर्ष जो की यह पिछले 7 दिनो से लापता था पर जोकि आजदिनाक 6/3/2026 को सुबह पता चला की छूही खदान के पास महुआ पेड़ में फसी लगा आत्महत्या कर लिया है घटना की सूचना मिलते ही सलीहा थाना पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर संगीन जांच शुरू की और शव को नीचे उतारा व कानूनी प्रक्रिया के तहत पचनामा कर कार्यवाही पुरा की व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलाशा नही हो पाया पुलिस सभी पहलू से मामले की जांच कर रहा है पोस्ट मैडम के लिए बिलाईगढ़ ले जाया गया है
