Type Here to Get Search Results !

बसना ब्लॉक के ग्राम बड़े साजापाली के 8 युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, सी.जी सहेली महिला संगठन ने दी शुभकामनाएं विभिन्न सुरक्षा बलों में हुआ चयन

WWW.ND24TV. IN

महासमुंद बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम बड़े साजापाली के लिए यह गर्व और गौरव का क्षण है, जब गांव के 8 होनहार युवाओं का चयन देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा एवं पुलिस सेवाओं में हुआ है। इन युवाओं का चयन बीएसएफ (BSF),सीआईएसएफ (CISF), सीआरपीएफ (CRPF), असम राइफल्स (Assam Rifles) तथा छत्तीसगढ़ पुलिस (CG Police) जैसे महत्वपूर्ण बलों में होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

1. कु.मंजू सिदार (असम राइफल)

2. रोशन सिदार ( CG. पुलिस )

3. किशन सिदार ( CG. पुलिस )

4. लव कुमार साहू ( BSF )

5. पंकज कुमार सिदार ( BSF )

6. देवराज सोम ( C.G. पुलिस )

7. शशि सिदार ( CISF )

8. हिरा सिदार ( CRPF ) निवासी लोहरपाली

9. महेन्द्र जगत ( CG. पुलिस ) 

इन युवाओं ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि अपने गांव, क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद युवाओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों और युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सी.जी सहेली महिला सेवा संगठन, महासमुंद (छत्तीसगढ़) की ओर से चयनित सभी युवाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। संगठन ने कहा कि ऐसे युवाओं के कारण समाज में राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण की भावना को बल मिलता है।

संगठन की पदाधिकारियों  संस्थापक श्रीमती शारदा नामदेव साहू व अध्यक्ष श्रीमती जेमा उदयनाथ नायक ने अपने संदेश में कहा कि देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले ये युवा आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श बनेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चयनित सभी युवा ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

ग्रामवासियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस उपलब्धि से ग्राम बड़े साजापाली का नाम पूरे जिले में गौरव के साथ लिया जा रहा है।



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.