बलौदाबाजार जिले के ग्राम रिकोकला में कलार समाज की परिक्षेत्र स्तरीय बैठक का आयोजन समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में समाज के आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती 28 अक्टूबर मंगलवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के अवसर पर कलश यात्रा, रामायण मानस गान, भोजन भंडारा तथा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समाज के लोगों ने इस अवसर को भव्य और अनुशासित रूप में मनाने का संकल्प लिया।
बैठक में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती, युवाओं में जागरूकता और समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समाज के वरिष्ठों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को बल देते हैं, बल्कि समाज को एकजुट करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री रतन सिंह डड़सेना, श्री नन्द कुमार डड़सेना, श्री राम चरण डड़सेना श्री रामकुमार डड़सेना, श्री लव महेन्द्र डड़सेना, श्री मोहित डड़सेना, श्री लक्षण डड़सेना, श्री प्यारी डड़सेना, श्री अंतराम डड़सेना, श्री हृदय डड़सेना, श्री संतोष डड़सेना, श्री किशन डड़सेना, श्री कलप राम डड़सेना सहित रिकोकला क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ नागरिक और समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर समाजजनों ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन से समाज की उन्नति, एकता और समृद्धि की कामना की।
