Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

छोटी सी मेढ़ पर बड़ा बवाल,खेत से अस्पताल तक पहुंचे लोग खुन से मचा कोहराम.. @ND24TV|News..छत्तीसगढ़

नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झांकी में शनिवार सुबह खेत की मेढ़ पर जाली तार लगाने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, टंडन परिवार अपने खेत की मेढ़ पर जाली तार लगा रहा था। इसी दौरान कुर्रे परिवार ने इसका विरोध किया। पहले कहासुनी हुई, फिर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला किया गया।

देखे वीडियो 👆👆

इस मारपीट की घटना में कुल 32 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों को पहले नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर 9 लोगों को बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया।

पृथ्वी कुर्रे, रूपकली कुर्रे, भागवत कुर्रे, रानी कुर्रे, सागर कुर्रे, विष्णु कुर्रे, अंजली टंडन, दिलीप बंजारे और कौशल टंडन।अन्य घायलों का इलाज नवागढ़ और बेमेतरा के अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में स्थिति शांत है लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications