Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

मोटर सायकल गिरोह का किया भण्डाफोड 09 मोटर सायकल के साथ 05 CG crime आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

गरियाबंद पुलिस द्वारा मोटर सायकल गिरोह का किया भण्डाफोड 09 मोटर सायकल के साथ 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

 हेमचंद नागेश गरियाबंद ND24TV.IN

दिनांक 20.04.2025 के दरम्यिनी रात को प्रार्थी टोमल लाल साहू पिता स्व. डीहू राम साहू निवासी पण्डरीपानीडीह थाना छुरा जिला गरियाबंद जो अपने हीरो स्पलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सीजी-23 एन 0665 को घर पर रखे थे। जिसकी कीमती 70,000 रू को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छुरा में अपराध क्रमांक 49/2025 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।। विवेचना के दौरान दिनांक 17.05.2025 को प्रार्थी घनश्याम साहू निवासी पीपरहट्टा अपने मो.सा. प्लेटिना क्रमाक 23 एच 4764 से साप्ताहिक बाजार छुरा आए था। जिसका किसी अज्ञात चोर द्वारा मो.सा. प्लेटिना क्रमाक 23 एच 4764 कीमती 16,000 रू को चोरी कर ले गया था। 

 मामले की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा मोटर सायकल चोरी करने वाले ज्ञात आरोपी की गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी छुरा एवं स्पेशल टीम के द्वारा चोरी हुई मोटर सायकल एवं आरोपियों की पतासाजी किया गया। आरोपी पतासाजी के दौरान संदेही आरोपी थनवार बंजारे साकिन आवासपारा छुरा के घर तलाशी के दौरान अप.क्र. 49/2025, अपराध क्रमांक 67/2025 के संबंधित मोटर सायकल मिलने से थनवार बंजारे से पुछताछ किया गया। पुछताछ के दौरान थनवार बंजारे ने बताया कि अपने साथ गजेन्द्र नेताम, टीकम आडिल, डिगेश बंजारे के साथ मिलकर छुरा, पाण्डुका, फिंगेश्वर, उड़ीसा के लखना थाना क्षेत्र से 09 मोटर सायकल को चोरी करना बताये है। जिस पर छुरा पुलिस टीम एवं स्पेशल टीम द्वारा घटना स्थल से 05 आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए आरोपी के कब्जे से चोरी किये गई 09 मोटर सायकल जप्त किया जिसकी किमती 6,00,000/- रूपए के आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

 *गिरफ्तार आरोपी* :-

01. टीकम आडिल पिता गीताराम आडिल उम्र 25 वर्ष साकिन गादीकोट छुरा थाना छुरा

02. कृष्णा शर्मा पिता स्व. रोशन शर्मा उम्र 21 वर्ष साकिन संजय नगर छुरा

03. थनवार बंजारे पिता चैतराम बंजारे उम्र 28 वर्ष साकिन आवासपारा छुरा,

04. गजेन्द्र नेताम पिता देवसिंग नेताम उम्र 22 वर्ष साकिन गादीकोट छुरा थाना छुरा 

05. डिगेश बंजारे उम्र 32 वर्ष साकिन चरौदा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications