Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

Chhattisgarh Jila कलेक्टर = मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

नामदेव साहू

महासमुंद जिले में मजदूरों द्वारा अधिक मजदूरी की तलाश में अन्य राज्यों की ओर पलायन करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जानकारी के अनुसार मजदूर अधिक आय की उम्मीद में बाहरी राज्यों की ओर जा रहे हैं। कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को निर्देशित किया है कि वे पलायन को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिवों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पलायन करने से पहले सभी श्रमिकों का पूरा विवरण पलायन पंजी या विभागीय पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करवाएं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि श्रमिकों को बिना विवरण दर्ज किए पलायन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में पत्र के माध्यम से निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही, जन जागरूकता के लिए मुनादी और अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए हैं। सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications